मेडिकल दुकानो में जांच करने पहुंची ड्रग विभाग की टीम

रीवा। प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप से बच्चो की हुई मौत के बाद अलर्ट जारी किया गया है. अमानक और प्रतिबंधित दवाओं की जांच शुरू कर दी गई है. रीवा शहर में ड्रग विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कई मेडिकल स्टोर में जांच करने पहुंचा. जहा अमानक और प्रतिबंधित की गई दवाओं की जांच की गई. जांच के दौरान कहीं भी गड़बड़ी नही मिली. दुकानदारो के स्टाक और दवाओं के आवक-जावक दस्तावेजो का भी अवलोकन किया गया. साथ ही हिदायत दी गई कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें, जो भी अमानक और प्रतिबंधित दवा है उसकी बिक्री न करे, नही तो दुकान सीज करने की कार्यवाही की जायेगी. निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, थाना प्रभारी सहित ड्रग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 10 क्विंटल खोवा किया जप्त

Mon Oct 6 , 2025
दमोह। खाद्य सुरक्षा डीओ राकेश अहिरवार ने बताया कि दमोह कोतवाली टीआई मनीष कुमार और आरक्षक जितेंद्र मिश्रा की सूचना पर शरद पूर्णिमा पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर टीकमगढ़ से आ रही बस को दमोह शहर के बस स्टैंड सरस्वती स्कूल के सामने रोककर तलाश किया, […]

You May Like

Play sound