
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सभी नागरिकों, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 1 मई 2026 से शुरू होने वाले मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को राष्ट्रीय दायित्व मानते हुए पूरी निष्ठा और सक्रिय सहयोग के साथ पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि जनसामान्य की सुविधा के लिए स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत नागरिक 16 से 30 अप्रैल 2026 के बीच निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने सभी से अपील की कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेकर सटीक आंकड़े उपलब्ध कराने में सहयोग करें, जिससे राज्य और देश की विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके।
