मुर्गी दाना से भरा ट्रक ऑटो पर पलटा दूल्हा-दुल्हन समेत चार की मौत

शिवपुरी। शिवपुरी में मुर्गी दाना से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर हुई।

जानकारी के अनुसार, तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य (25) की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। दोनों ने संजय कॉलोनी के एक मंदिर में परिवार की मौजूदगी में विवाह किया था। शनिवार को शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य (50), भाभी राजो शाक्य (22) बहन भूरिया शाक्य (19) ड्राइवर के साथ ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे। टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रिक्शा ड्राइवर ने वाहन खड़ा किया था।

इस दौरान ड्राइवर और दूल्हे की बहन पास की दुकान पर चले गए थे। तभी मुर्गी दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। ऑटो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां और भाभी ट्रक के नीचे दब गए।

*करीब आधे घंटे बाद जेसीबी से निकाले गए शव*

दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। करीब आधे घंटे बाद सभी को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

स्कूली विद्यार्थियों के बीच पहुंचे आयुक्त, स्वच्छता पर किया संवाद

Sat Apr 11 , 2026
इंदौर। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने गरिमा विद्या विहार स्कूल में आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। […]

You May Like