जबलपुर: जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज 12 अगस्त को शाम 4.30 बजे आयोजित किया गया है। समारोह में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। न्यायमूर्ति विशाल धगट, न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह राज्य अधिवक्ता परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्णमूर्ति मिश्रा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव सत्र 2026-28 में अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा निर्वाचित हुए हैं। महिला उपाध्यक्ष सुनीता सूद गुप्ता, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, सचिव शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष नेहा मिश्रा, सह-सचिव शैलेन्द्र यादव और पुस्तकालय सचिव रविन्द्र दत्त निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी की महिला सदस्यों में रीता नौटियाल, शशि तिवारी और विद्या कुशवाहा तथा पुरुष सदस्यों में सुदीप सैनी, प्रशांत नायक, अमित आचार्य, अर्जुन साहू, अमित कोहली, आशीष पांडे, धीरज खुल्लर, प्रदीप परसाई बाबा और विकास संटू शामिल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने सभी अधिवक्ताओं से समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है। समारोह में तदर्थ समिति के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रहलाद चौधरी, सह-संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार दुबे सहित आयोजन समिति के सदस्य और चुनाव पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहेंगे।