आकर्शी कश्यप को मिला एनटीपीसी कोरबा का समर्थन

रायपुर 01 सितंबर (वार्ता) भारत की उभरती हुई बैडमिंटन स्टार आकर्शी कश्यप को एनटीपीसी कोरबा ने अपनी सीएसआर पहल के तहत समर्थन दिया है।

आकर्शी ने लागोस इंटरनेशनल क्लासिक्स 2025 में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

आकर्शी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह उपलब्धि एनटीपीसी कोरबा और मेरे शुभचिंतकों के निरंतर समर्थन के बिना संभव नहीं थी। यहां का अनुभव मुझे और कड़ी मेहनत करने और बड़ी सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।”

आकर्शी की अगली चुनौती वियतनाम इंटरनेशनल सीरीज़ है जो नौ से 14 सितंबर 2025 तक खेली जाएगी।

Next Post

सोशल मीडिया पर यमराज की शराब वाली तस्वीर पर हुआ बवाल

Mon Sep 1 , 2025
इंदौर: सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में यमराज के हाथ में शराब की बोतल दिखाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो का उद्देश्य शराब के प्रति जागरूकता फैलाना बताया जा रहा है, लेकिन जिस तरह से इसका प्रदर्शन किया गया उस पर […]

You May Like