डांस टीचर पर छात्रा के भाई और साथियों ने किया बर्बर हमला

इंदौर:डांस टीचर से पुरानी रंजिश के चलते छात्रा के भाई और उसके साथियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया. वारदात करीब एक हफ्ते पहले कालिंदी गोल्ड कॉलोनी क्षेत्र में हुई थी, जिसकी शिकायत मिलने पर बाणगंगा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.थाना प्रभारी सियारामगुर्जर ने बताया कि घायल 27 वर्षीय अमित खरबड़ीकर डांस टीचर हैं.

उनकी पत्नी ने बताया कि 26 अक्टूबर को अमित को उनकी छात्रा पूर्णिमा का फोन आया, जिसने उन्हें कालिंदी गोल्ड कॉलोनी बुलाया. जब वे वहां पहुंचे तो पूर्णिमा का भाई आशीर्वाद भचावत, उसका दोस्त राम चौहान और तीन अन्य युवक पहले से मौजूद थे. बात-बात में विवाद बढ़ा और आरोपियों ने अमित की जमकर पिटाई कर दी. हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले. पुलिस ने आशीर्वाद, राम चौहान और तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

नाले में लगाया था करंट, चली गई थी चार भैंसों की जान

Tue Nov 4 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत पडरिया मेें खेत की सिंचाई करने अवैध रूप से सर्विस लाईन खिंचकर नाले में मोटर पम्प लगाया था करंट की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत हो गई थी। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर […]

You May Like