जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत पडरिया मेें खेत की सिंचाई करने अवैध रूप से सर्विस लाईन खिंचकर नाले में मोटर पम्प लगाया था करंट की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत हो गई थी। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक दीपक यादव पिता आशाराम यादव 27 वर्ष व मूलचंद यादव पिता स्व.बाबूलाल यादव 70 वर्ष दोनो निवासी प्रेमनगर कटंगी ने 25 अक्टूबर को अपनी दो-दो भैंसे चरने के छोड़ी थी।
26 अक्टूबर को संजू चक्रवर्ती के खेत किनारे पडरिया नाले में चारों भैंसों की मौत हो गई थी। जांच में यह बात सामने आई कि संजू चक्रवर्ती ने खेत की सिंचाई के लिए अवैध रूप से सर्विस लाईन खिंचकर नाले में मोटर पम्प लगाया गया जिससे नाले में जाने से करंट की चपेट में आने से चार भैसों की मौत हो गई थी।
जिससे दीपक व मूलचंद को चार लाख रूपए का नुकसान हुआ। पुलिस ने मध्य प्रदेश विधुत वितरण कम्पनी लि.कटंगी जबलपुर के कनिष्ठ अभियंत्ता मनोज दुबे से बिजली कनेक्शन संबंधित जानकारी मांगी तो यह बात भी सामने आई कि खेत में लिए गए विद्युत कनेक्शन अवैध है। संजू चक्रवर्ती पिता हीरालाल चक्रवर्ती 26 साल निवासी बजरिया मोहल्ला कंटगी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
