टमस नदी में लापता किशोर की तलाश में SDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रीवा:सोहागी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित टमस नदी में 18 वर्षीय किशोर के लापता होने की आशंका के बाद SDRF की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया गया कि कल शाम किशोर के कपड़े और चप्पल नदी किनारे मिले थे.

जिससे उसके डूबने की संभावना जताई जा रही है। टीम अब तक नदी में तलाश कर रही है, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्थानीय पुलिस और ग्रामीण भी खोजबीन में सहयोग कर रहे हैं।

Next Post

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शशि थरूर के वंशवाद संबंधी लेख पर जतायी नाराजगी

Tue Nov 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 नवंबर (वार्ता) राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के राजनीति में वंशवाद को लेकर प्रकाशित एक लेख पर गहरी नाराजगी और आपत्ति जतायी है। श्री तिवारी ने यहां मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा, ” नेहरू परिवार के नेता […]

You May Like