नशीले सिरप और अवैध पिस्टल संग आरोपी गिरफ्तार 

रामपुर नैकिन। खड्डी पुलिस ने अवैध पिस्टल और 8 नग जिन्दा कारतूस के साथ नशीली सिरप बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख कीमती पिस्टल मय जिन्दा कारतूस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध सिरप व पिस्तौल जप्त कर आरोपी को जेल पहुंचाया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम खैरा पन्ना पुल नहर एवं पहाडी के किनारे रोड के किनारे अवैध नशीली कफ सिरप कोरेक्स अपने पास रखे बिक्री करने वाला है। ऐसा लग रहा है कि वह अपने पास अवैध हथियार पिस्टल रखा है।चौकी प्रभारी खड्डी ने मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया एवं उनके निर्देशानुसार स्वयं के नेतृत्व में विधिवत टीम का गठन कर रवाना हुए एवं पुलिस टीम ग्राम खैरा पन्ना पुलिया पहाडी के किनारे रोड मे पहुंची जो पुलिस की गाडी देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस स्टाफ के द्वारा दौडकर पकडा गया। आरोपी ने अपना नाम रिंकू सिह गोड पिता छोटेलाल सिह गोड उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गिजवार थाना मझौली जिला सीधी का रहने वाला बताया। इसके बाद संदेही रिंकू सिह की तलाशी ली गई जो दाहिने लोवर की जेब मे पिस्टल 7.65 एमएम थी ।संदेही रिंकू सिंह से पूछा गया कि नशीली कफ सिरफ कहा छिपाये तो बताया कि बगल मे रखा हूं, टार्च जलाकर देखा गया तो वही पास मे एक सफेद रंग की बोरी रखे मिला ।

Next Post

भारतीय पैरा जूडो टीम विश्वकप में भाग लेने पहुँची तिब्लिसी

Sat Mar 22 , 2025
लखनऊ, 22 मार्च (वार्ता) भारतीय पैरा जूडो की नौ सदस्यीय टीम विश्वकप में भाग लेने शनिवार को जार्जिया के तिब्लिसी पहुंच गयी। यहां आई.बी.एस.ए. जूडो वर्ल्ड कप का आयोजन जार्जियन पैरालम्पिक कमेटी द्वारा किया जा रहा है। दृष्टिबाधित जूडो खिलाड़ियों के लिये इण्डियन ब्लाइंड एण्ड पैरा जूडो एसोसिएशन द्वारा लखनऊ […]

You May Like