सिंध नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

दतिया: दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम धोरा में सिंध नदी से 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विकास धाकड़ (38) पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ निवासी गणेश कॉलोनी, फतेपुर (जिला शिवपुरी) के रूप में हुई है। वह स्कूल वैन चालक था और दो बच्चों का पिता था।

जानकारी के अनुसार, विकास रात में अपने दोस्तों के साथ दतिया जिले के बड़ोंनकला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद उसके साथी लौट गए, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने भी साथ आए लोगों पर संदेह जताया है।गोराघाट थाना पुलिस मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है। मृतक के साथ आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। सूत्रों का दावा है कि गोराघाट पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की है, पुलिस अधिकारी कुछ भी नही बता रहे हैं।

Next Post

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिये मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग

Tue Apr 28 , 2026
मुंबई, 28 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के एक भव्य गाने की शूटिंग मई की शुरुआत में शुरू हो सकती है। भारतीय सिनेमा के सबसे दिग्गज निर्देशकों में से एक, संजय लीला भंसाली, अपने अब तक के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित […]

You May Like