एक महीने निलंबन के बाद रबाडा को मिली खेलने की अनुमति

केप टाउन (वार्ता) मादक पदार्थ के सेवन के कारण एक महीने का निलंबन झेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को दोबारा खेलने की अनुमति मिल गई है।

दक्षिण अफ्रीकी इंस्टीट्यूट फोर ड्रग्स फ्री स्पोर्ट्स (एसएआईडीएस) ने एक बयान रबाडा के दोबारा खेलने की अनुमित की पुष्टि करते हुए कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में डरबन सुपर जायंट्स और एमआई केपटाउन के बीच खेले गए रबाडा का मैच के बाद 21 जनवरी को हुआ डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। एसएआईडीएस ने भारत में आईपीएल खेल रहे रबाडा को इस संबंध में एक अप्रैल 2025 को सूचित किया था। तीन अप्रैल को गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रबाडा की स्वदेश वापसी को लेकर कहा था कि वह निजी कारणों से स्वदेश गए हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) शनिवार को दोपहर इस पूरी घटना को अफसोसजनक करार दिया था। रबाडा ने सीएसए से माफी मांग ली थी।

रबाडा ने कहा था, “मेरी वजह से जिस किसी का भी सिर शर्म से झुक गया है मैं उन सबसे माफी मांगता हूं। मैं कभी भी क्रिकेट खेलने के विशेषाधिकार को कभी भी हल्के में नहीं लूंगा। क्रिकेट खेलने का यह अधिकार मेरी व्यक्तिगत आकांक्षाओं से कहीं बढ़कर है।”

एसएआईडीएस के अनुसार रबाडा ने ड्रग्स के सेवन को रोकने से संबंधित जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया है और वह बुधवार को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं रबाडा अगले महीने खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियंशिप के फाइनल के लिए भी उपलब्ध रह सकते हैं।

Next Post

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान को गिफ्ट सिटी गांधीनगर में नए परिसर खोलने की स्वीकृति

Tue May 6 , 2025
नई दिल्ली (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राजधानी स्थित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) को गांधीनगर, गुजरात में एक नया शैक्षणिक परिसर स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। मंत्रालय की सोमवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार आईआईएफटी के इस प्रस्ताव को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की शर्तों को पूरा […]

You May Like