सेंट जेवियर स्कूल में दी गई साइबर सुरक्षा की सीख

भोपाल। साइबर जागरूकता माह अक्टूबर के तहत सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल, गोविंदपुरा में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन साइबर मुख्यालय के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें लगभग 1000 छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। उप निरीक्षक राकेश सिंह बघेल, एएसआई गजराज सिंह और अन्य विशेषज्ञों ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, फिशिंग लिंक और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि OTP या पासवर्ड किसी से साझा न करें और किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Next Post

अंधा कत्ल: पैसों के विवाद में सईद की हत्या कर नाले में फेंका था शव

Fri Oct 24 , 2025
भोपाल। थाना हनुमानगंज पुलिस ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी आमिर कुरैशी (26) निवासी काजी कैम्प को गिरफ्तार किया है। 21 अक्टूबर को अशोका गार्डन क्षेत्र के 80 फीट नाले में बोरी में बंधा क्षत-विक्षत शव मिला था, जिसकी पहचान सईद उर्फ […]

You May Like

मनोरंजन