मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर सूचकांक में नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को नौ पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.90 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 18 पैसे चढ़कर 94.99 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपया आज 24 पैसे की बढ़त में 94.75 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 94.71 रुपये और नीचे 95.07 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 94.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.3 प्रतिशत की गिरावट के कारण भारतीय मुद्रा को मजबूती मिली। कच्चे तेल में टिकाव रहा। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास लगभग स्थिर रहा।
