नौकरी के नाम पर युवक से ठगी

जबलपुर: ग्वारीघाट निवासी एक युवक को कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25, 600 की चपत लगा दी गई। पुलिस के मुताबिक, पुरानी बस्ती ग्वारीघाट निवासी सुमित पटेल (22) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल के व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात व्यक्ति का मैसेज और कॉल आया था। आरोपी ने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए नौकरी लगवाने की बात कही और आगे के संपर्क के लिए एक टेलीग्राम लिंक भेजा। सुमित ने जैसे ही व्हाट्सएप पर मिले लिंक को ओपन किया, वह टेलीग्राम पर अज्ञात जालसाज से जुड़ गया। आरोपी ने उसे घर बैठे कुछ आसान टास्क पूरे करने को दिए।

सुमित ने जब टास्क पूरे किए, तो आरोपी ने उसका भरोसा जीतने के लिए उसके बैंक खाते में क्रमशः 160 और 120 ट्रांसफर कर दिए। खाताधारक को जब पैसे मिले, तो उसका विश्वास और पक्का हो गया। छोटा मुनाफा कमाने के बाद जालसाज ने सुमित को वीआईपी टास्क का लालच दिया और बदले में मोटी रकम जमा करने को कहा। आरोपी के झांसे में आकर सुमित ने यूपीआई के माध्यम से पहले 5,600 और फिर 20,000 अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब सुमित ने अपना कमीशन और मूल रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और संपर्क तोड़ दिया।

Next Post

घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़

Tue Jul 14 , 2026
लॉर्ड्स में छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ का महा-कीर्तिमान, इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट झटककर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऑनर बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं। भारतीय क्रिकेट टीम की पेसर क्रांति गौड़ ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रच दिया। उन्होंने शानदार बॉलिग […]

You May Like