घर के अंदर अजगर मिलने से मचा हड़कंप 

सिंगरौली। बैढ़न घर के भीतर अचानक अजगर सांप दिखाई देने से गनियारी क्षेत्र में हलचल मच गई। रिहायशी इलाके गनियारी स्थित कृष्णा भुजवा में घर के अंदर अजगर मिलने की खबर फैलते ही लोगों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया। गनीमत रही कि समय रहते वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर स्थिति को संभाला।

जानकारी के अनुसार गनियारी-बैढ़न क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर के अंदर अजगर घुस आया था। घर में सांप की मौजूदगी से लोग सतर्क हो गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। इस कार्रवाई के बाद घर के लोगों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं घर के अंदर अजगर मिलने की घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Next Post

पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 89 वारंटों पर कार्रवाई

Mon Oct 26 , 2026
सिंगरौली । जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सिंगरौली पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर फरार वारंटियों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 89 वारंटों पर कार्रवाई की गई और 181 निगरानीशुदा एवं सूचीबद्ध गुंडा बदमाशों की […]

You May Like