भोपाल। आज 14 जुलाई को कल्याणमयी, भोपाल शाखा के सौजन्य से विमानतल परिसर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कल्याणमयी की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, विमानपत्तन निदेशक श्री आलोक त्रिपाठी, कल्याणमयी भोपाल शाखा के सदस्य तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, भोपाल के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
Next Post
पहली बारिश में झूम उठे शाहपुरा के मोर, मनमोहक नृत्य ने जीता लोगों का दिल
Tue Jul 14 , 2026
भोपाल। मानसून की पहली बारिश के साथ ही शाहपुरा का मोर वन एक बार फिर प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। हल्की बारिश के बाद यहां बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर अपने रंग-बिरंगे पंख फैलाकर मनमोहक नृत्य करते नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत नज़ारे […]

You May Like
-
8 months ago
लड़की छेडऩे के आरोपी को पिता से मिलती थी शह