सिहोरा अस्पताल में इंजेक्शन लगाने की बात पर पूर्व पार्षद का नर्स से विवाद

जबलपुर: सिहोरा जिला अस्पताल में नर्स के साथ विवाद करते हुए पूर्व पार्षद सबा खान का शुक्रवार को वीडियो जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सबा खान, नर्स से बहस करतीं हुईं नजर आ रहीं हैं। इस संबंध में जानकारी सामने आ रही है कि सिहोरा जिला अस्पताल में पूर्व पार्षद सबा खान डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बगैर एक मरीज को इंजेक्शन लगाने के लिए नर्स पर दबाव बना रहीं थीं जिस पर नर्स ने इंजेक्शन लगाने से मना किया तो विवाद बढ़ गया और फिर देखते ही देखते जिला अस्पताल सिहेारा में हंगामा खड़ा हो गया।
बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद सबा खान के पति वर्तमान में पार्षद हैं और इसी नेता गिरी के चक्कर में रसूख का नजारा नर्स पर दिखाया गया। जानकारी के अनुसार सिहोरा जिला अस्पताल में नर्स द्वारा सबा खान से कहा जा रहा था कि आप लिखकर दे देें कि बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के इंजेक्शन मैं मरीज को अपनी मर्जी से लगवा रहीं हूं लेकिन उनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया ।
इनका कहना है
सिहोरा जिला अस्पताल में पूर्व पार्षद महिला द्वारा नर्स से हाथापाई की गई हैै। नर्स व अस्पताल स्टाफ द्वारा संबंधित के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी गई है। बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के इंजेक्शन लगाने की बात पर नर्स पर दबाव बनाया जा रहा था जो कि अनुचित है।
डॉ. संजय मिश्रा, सीएमएचओ जबलपुर।

Next Post

डंपर ने बस को पीछे से टक्कर मारी, बस आगे जा रहे वाहन से टकराई, 5 घायल

Sat Dec 27 , 2025
मुरैना:नेशनल हाइव 44 के बैरियर के करीब आज शनिवार सुबह एक डंपर ने यात्री बस में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस में बैठे 5 लोग घायल हो गए।सत्यम स्लीपर यात्री बस धौलपुर की तरफ से आ […]

You May Like