व्हाट्सएप हैक कर बुजुर्ग से ठगी

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत उदयनगर निवासी बुजुर्ग को व्हाट्सएप हैकिंग का शिकार बनाकर 50 हजार रुपये की चपत लगा दी गई। शातिर जालसाज ने बुजुर्ग के जीजा का व्हाट्सएप प्रोफाइल हैक कर रुपयों की तत्काल आवश्यकता का संदेश भेजा था। पुलिस के मुताबिक, व्हीएफजे उदयनगर रांझी निवासी सनत कुमार बनर्जी (70) के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया। यह मैसेज उनके आगरा निवासी जीजा राकेश कुमार सिंह के नंबर से भेजा गया था।

मैसेज में लिखा था मुझे अर्जेंट 55 हजार रुपये की जरूरत है, मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है। एक घंटे में पैसे वापस कर दूंगा। सगे रिश्तेदार की मुसीबत समझकर सनत कुमार ने बिना सोचे-समझे जालसाज द्वारा दी गई यूपीआई आईडी पर गूगल पे के जरिए दो बार में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह यूपीआई आईडी किसी मनीष पासवान के नाम पर थी।कुछ समय बाद जब राकेश कुमार से सीधा संपर्क हुआ, तब उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल और व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो चुका है।

Next Post

डिलीवरी बॉय को घेरा, चाकू दिखाकर स्कूटी, मोबाइल और कैश लूटा

Sat Oct 3 , 2026
जबलपुर: लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक डिलीवरी बॉय को घेर कर चाकू अड़ाकर उसकी स्कूटी, मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गंगा सागर गढ़ा निवासी रितिक लोधी (26) डिलीवरी बॉय का काम […]

You May Like