बारिश में कुंवरपुर नाले में बहा व्यक्ति, अभी तक पता नहीं 

पन्‍ना। मूसलाधार बारिश में सभी नदी नाले उफान पर थे इसी में एक व्यक्ति कुवरपुर नाले में बह गया जिसको सोनू विश्वकर्मा पिता मुन्नालाल विश्वकर्मा निवासी गांधी चौक पन्ना का बताया गया है जो लाइट का मैकेनिक था सुबह बीयरवैली में लाइव का सुधार करने आया हुआ था बह रात्रि में वापस अपने घर पन्ना जा रहा था कि कुंवरपुर नाला पार करते समय पानी का भाव तेज होने के कारण वह मय मोटरसाइकिल के बह गया जो काफी चिल्लाता रहा परंतु पानी की आवाज में किसी को सुनाई नहीं दिया कुछ ग्रामीण मौके पर रात्रि में पहुंचे परंतु उन्हें कुछ भी वहां पर नहीं मिला सुबह ग्रामीणों ने जिसकी जानकारी हनुमतपुर चौकी प्रभारी सविता राजपूत को दी। सविता राजपूत सुबह से पुलिस बल के साथ कुंवरपुर नाले के आसपास तलाश करने पर उन्हें कुछ नहीं मिला क्योंकि पुलिस को यह पता नहीं था कि कौन व्यक्ति है क्या है इसके बाद 12.00 बजे दिन में करीब मुन्ना लाल के परिजनों द्वारा चौकी हनुमतपुर से संपर्क करके बताया की सोनू विश्वकर्मा वरियारपुर तरफ वीयरवैली गया था जो रात में घर नहीं लौटा है परंतु पता करने पर ऐसा बताया जा रहा है कि रात को वह बीयर वैली से काम समाप्त कर घर की ओर रवाना हुआ था जो घर अभी नहीं पहुंचा है जानकारी मिलते ही गुमशुदगी हनुमतपुर चौकी में चौकी प्रभारी द्वारा कायम कर एस डी ई आर एफ की टीम को सूचित किया मौके पर टीम भी आई जिसने नाले किनारे ढूंढने के प्रयास किए गए कुछ दूरी पर जैसे ही नाले का पानी कम हुआ तो मोटरसाइकिल कुंवरपुर नाले से बरामद हुई जो लाल रंग की होंडा गाड़ी है जो सोनू विश्वकर्मा की ही बताई जाती है जिसकी नंबर प्लेट पानी के वहाव में टूट चुकी है उसे शाम को 6.00 बजे करीब टीम के द्वारा बरामद कर लिया गया है परंतु सोनू विश्वकर्मा का अभी भी कुछ पता नहीं चला है।

Next Post

पत्रकार सुनील योगी का मुंबई में होगा सम्मान

Fri Jul 18 , 2025
बागली। नवभारत से जुड़े सुनील योगी का 23 अगस्त को मुंबई के मेयर हाल में पत्रकार शिरोमणि सम्मान से सम्मान किया जाएगा। सुनील योगी लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े है। उन्हें सम्मानित किए जाने पर नवभारत परिवार और उनके सहयोगियों की ओर से खुशी जाहिर की गई है। […]

You May Like