दतिया: दतिया के जिला अस्पताल मैटरनिटी विंग में हंगामा हो गया है।प्रसूता को खून नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया।अस्पताल स्टाफ के व्यवहार पर भी परिजनों ने विरोध जताया। प्रसूता नीतू अहिरवार को खून नहीं मिलने से परिजन भड़क गए।
चिकित्सक ने प्रसूता को खून की कमी बताकर परिजनों से डोनर लाने की बात कही थी। डोनर नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। हंगामा के बाद प्रसूता को खून उपलब्ध करा दिया गया,तब जाकर परिजन माने। आरएमओ डॉ दिनेश तोमर ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
