जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत वार्ड नं. 03 कंकाली मोहल्ला में रहने वाली काॅलेज छात्रा का पीछा कर शोहदा छेड़छाड़ कर धमकाता है।पुलिस ने बताया कि वार्ड नं. 03 कंकाली मोहल्ला थाना सिहोरा में रहने वाली 20 वर्ष युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीएससी सेकेन्ड ईयर में पढती है।
काॅलेज से आते समय बस स्टैंड सिहोरा में आंगनवाडी के पास मोहल्ले का शिवा बर्मन पिता राजकुमार बर्मन बुरी नीयत से हाथ पकड कर बात करने का दबाव बनाता है। शिवा बर्मन काॅलेज आते जाते समय पीछा करता है। कहता है कि अगर बात नही करोगी तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
