अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

सतना:अवैध रूप से गांजे तस्करी करने व धारदार हथियार लेकर चलने वाले आरोपी को सतना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल नगर पुलिस अधीक्षक देवेनद्र प्रताप सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही के मुताबिक शुक्रवार को जवाहर नगर गली न. 01 मे मुखबिर के बताये हुये स्थान पर घेराबंदी की जाकर पतेरी तरफ से आती हुई एक सफेद रंग की स्कूटी की संदेह के आधार पर रोकवाये जाने पर स्कूटी चालक के द्वार स्कूटी छोडकर फरार हो जाना व स्कूटी के पीछे बैठे व्यक्ति को पुलिस स्टाफ के द्वारा पकड लिये जाने पर पकडे गये व्यकित से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुमित चौधरी पिता भूरा चौधरी निवासी शुक्ला काबाडा सिंधी कैम्प मदार टेकरी जबलपुर का होना बताया जिससे स्कूटी की डिग्गी मे रखे हुये सामान के बारे मे पूछा गया तो उसके द्वारा कुछ नही होना बताये जाने पर स्टाफ के द्वारा तलाशी ली गई.

जिसमे से स्कूटी मे डिग्गी मे जिसके अंदकर एक मटमैलै कपडे के झोले मे पैकेट के अंदर मादक पदार्थ गांजा मिला जिसके संबध मे पूछताछ की गई तो कोई वैध दस्तावेज का होना नही वताया साथ मे रहने वाले स्कूटी चालक का नाम पता पूछा गया तो स्कूटी छोडकर फरार हो जाने वाले आरोपी का नाम जैकी उर्फ राहुल चौधरी पिता नत्थू चौधरी निवासी जवाहर नगर का होना बताया दोनो आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्र. 48/26 धारा 8/21 ,20( बी ) एनडीपीएस का मामला होने से प्रकरण सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया एवं फरार आरोपी की पते पर दबिश दी गई तो आरोपी जैकी उर्फ राहुल चौधरी पिता नत्थू चौधरी निवासी जवाहर नगर के माकान मे रखी एक धारादार तलवार जिसके बारे मे पूछताछ की गई तो आरोपी सुमित चौधरी के द्वारा बताया गया

कि यह तलवार मेरी है कब्जे से एक धारदार तलवार मिलने से कोई वैध दस्तावेज न होने से अप. क्र. 49/26 धारा 25( बी ) का प्रकऱण पंजीबद्ध किया गया एवं जैकी की पत्नी कंचन चौधरी के अधिपत्य से 22 पाव लाल मसाला शराब प्राप्त हुई जिसके ऊपर भी विधिवत कार्यवाही करते हुये अपराध क्र. 50/26 धारा 34 (1) आब.एक्ट का प्रकरण दर्ज किय गया है एवं आरोपी सुमित चौधरी की एनडीपीएस के मामले मे विधिवत गिरफ्तारी करते हुये पेश न्यायालय किया गया है । जहा से न्यायालय द्वारा आरोपी 1. सुमित चौधरी को निरूद्ध केन्द्रीय जेल सतना किया गया है । 2. फरार आरोपी जैकी उर्फ राहुल चौधरी पिता नत्थू चौधरी निवासी जवाहर नगर की पता तलाश की जा रही है ।इस कार्यवाही में सउनि हेमराज सिंह , ,प्रआऱ.414 राहुल सिंह , प्रआर. 28 सतेन्द्र सिंह , प्रआऱ. 784 वसीम मंसूरी ,म.आर. 124 प्रियंका मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

15 से कोर ग्रुप के हवाले महाकाल मंदिर की सुरक्षा

Sun Jan 11 , 2026
उज्जैन:विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के मंदिर में हाल फिलहाल दो सुरक्षा कंपनियां जिम्मेदारी संभाल रही है. महाराष्ट्र की क्रिस्टल कंपनी का जहां ठेका पूरा हो चुका है और दिल्ली की नई कोर ग्रुप कंपनी 1000 सुरक्षा कर्मियों के साथ जहां काम शुरू करेगी. उसके बीच उहापोह का दौर चल रहा […]

You May Like