बच्चों की तरह पौधों का पोषण करें: राधा सिंह

चितरंगी: हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से आदर्श ग्राम खोखवा में नवांकुर सखी हरियाली महोत्सव आयोजित किया गया।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति चितरंगी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राधा सिंह रहीं। राज्य मंत्री ने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सुरक्षित रखते हुए बड़ा करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

जिस तरह माता-पिता बच्चों का पालन-पोषण करते हैं, उसी तरह पौधों की देखभाल की जानी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक नवांकुर सखी से कम से कम एक पौधे की एक वर्ष तक नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नवांकुर सखियों को 10-10 पौधे वितरित कर संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। राज्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को बढ़ावा देने की अपील की। इसके बाद शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोखवा परिसर में अतिथियों ने पौधारोपण किया। आयोजन में सरपंच फूलकुवार, तहसीलदार दुधमनिया सारिका परस्ते, जनपद सीईओ मान सिंह सैयाम, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरु प्रवेंद्र धर द्विवेदी, रजनीश साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नवांकुर सखियां और ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

नागरिक संवाद कार्यक्रम का अद्भुत नजारा शहादत के रंग में हुआ शहीद के परिजन का सम्मान

Tue Aug 18 , 2026
बागली: 2 करोड रुपए से अधिक की लागत से निर्मित नवीन नगर पंचायत परिषद भवन में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की ढलती शाम से देर रात तक नागरिक संवाद का अद्भुत कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान नगर से जुड़े सभी 15 वार्ड के प्रतिष्ठित नागरिक आमंत्रित रहे सभी ने […]

You May Like

मनोरंजन