चलती स्कॉर्पियो में भड़की आग, पुलिस ने बचाई यात्रियों की जान

देवास। भोपाल बायपास नाकाबंदी पॉइंट पर पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। उज्जैन से बैरसिया की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो की आगे की लाइट के पास अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और वाहन में आग लग गई। नाकाबंदी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए वाहन को रुकवाया और उसमें सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में भोपाल बायपास नाकाबंदी पॉइंट पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उज्जैन की ओर से बैरसिया जा रही स्कॉर्पियो नाकाबंदी पॉइंट पर पहुंची। वाहन की आगे की लाइट के पास अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल वाहन को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पा लिया। पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बच गया।

Next Post

रुड़की में गूंजी खातेगांव की आवाज

Fri Oct 2 , 2026
खातेगांव। नगर के प्रतिभावान बालक हिमांशु राव ने राष्ट्रीय पटल पर नगर का गौरव बढ़ाया है। उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित लोकप्रिय टीवी शो ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के मुख्य मंच पर हिमांशु ने अपने सुरों और कलात्मक प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बेजोड़ परफॉरमेंस के आधार […]

You May Like