हटा मंडी प्रांगण में विशाल धरना-प्रदर्शन, खाद-बीज की किल्लत, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हटा/दमोह. जिले की हटा विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में विशाल एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया.मंडी प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शुरू हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं, खाद-बीज की किल्लत, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व हटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश उर्फ गोलू शराफ ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से हटा विधानसभा प्रभारी लखन पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया,कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप खटीक,

हटा, शहर अध्यक्ष दीपेश

पटेरा ब्लॉक अध्यक्ष नंदे लाल चौरसिया, शहर अध्यक्ष नितिन ताम्रकार , धर्मेंद्र चौधरी, भरत ताम्रकार , मुकेश विश्वकर्मा, सचिन शुक्ला, कलीमुद्दीन खान,

सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे.धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने हटा के एसडीएम राकेश मरकाम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन सौंपने के साथ ही कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन का दायरा और व्यापक किया जाएगा.

Next Post

आई गोट कर्मयोगी में नीमच के राजस्व निरीक्षक जाबिर खान ने प्रदेश में हासिल किया तृतीय स्थान

Fri Jul 3 , 2026
नीमच। भू-अभिलेख जिला नीमच में कार्यरत राजस्व निरीक्षक श्री जाबिर खान ने भारत सरकार के आई गोट कर्मयोगी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए माह मई एवं जून 2026 में प्रदेशभर में 688 कर्मा पॉइंट्स अर्जित कर 511 ऑनलाइन कोर्स पूर्ण किए। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के […]

You May Like