निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक भारत का नेतृत्व करने पर ट्रम्प ने दी मोदी को बधाई

वाशिंगटन 10 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक भारत का नेतृत्व करने को लेकर श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है और उम्मीद जतायी है कि वह (श्री मोदी) आगे भी सफल तरीके से देश का नेतृत्व करते रहेंगे।

श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर श्री मोदी को बधाई देते हुए लिखा, “मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई और वे सच में एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं! वे एक मज़बूत, स्वस्थ और समझदार व्यक्ति हैं और आने वाले कई सालों तक वे महानता और सफलता हासिल करते रहेंगे!” गौरतबल है कि श्री मोदी ने आज निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर भारत का नेतृत्व करने के मामले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

 

 

Next Post

महिला टी-20 विश्व कप की शुरुआत में श्रीलंका की नजर उलटफेर पर, इंग्लैंड के लिए चामरी मुख्य खतरा

Thu Jun 11 , 2026
बर्मिंघम, 11 जून (वार्ता) इंग्लैंड की महिला टीम शुक्रवार को यहां ग्रुप ए के मैच में श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ अपने महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत करेगी। मेजबान टीम से मजबूत शुरुआत की उम्मीद है, लेकिन इस मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू की […]

You May Like