1.20 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार

इंदौर:क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.33 ग्राम ड्रग्स जब्त की है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई है.
क्राइम ब्रांच की टीम शांतिपथ चौराहे के पास शिवालय मार्ग पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस वाहन देखकर घबराए युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके बैग से एमडी ड्रग्स मिली. आरोपी की पहचान परदेशीपुरा में रहने वाले 20 वर्षीय रिषभ चौहान के रूप में हुई है. उसके पास से एक मोबाइल फोन और बैग भी जब्त किया है.
आरोपी आठवीं तक पढ़ा है और रानीपुर में ज्वेलरी की दुकान पर काम करता है. उसके खिलाफ पहले भी परदेशीपुरा थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है. क्राइम ब्रांच उससे ड्रग्स के स्रोत और सप्लायर के संबंध में पूछताछ कर रही है. डीसीपी राजेश त्रिपाठी का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है.

 

Next Post

सूने मकानों से मंदिर तक चोरों ने दी दस्तक, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

Tue Oct 13 , 2026
इंदौर: शहर में अज्ञात बदमाशों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मकानों के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली. तिलक नगर, कनाड़िया और बाणगंगा में घरों को निशाना बनाया, वहीं द्वारकापुरी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर से बदमाश दान पेटी, उसमें रखी नकदी और चांदी के […]

You May Like

Play sound