कटी पतंग पकड़ने के दौरान हाईटेंशन की चपेट में आने से झुलसे बालक की 15 दिन बाद मौत

पांढुरना। कटी पतंग को पकड़ने के चक्कर में हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे दस वर्षीय बालक की 13 दिनों बाद नागपुर के एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान आज मंगलवार को मौत हो गई ।

गौरतलब हो कि नगर के सुभाष वार्ड निवासी कौशल नारनवरे के घर में आयोजित विवाह समारोह में अन्य रिश्तेदारों की तरह ही शामिल होने महाराष्ट्र के पुसला निवासी जयेश पिता विजयंत बागड़े आए हुए थे,विवाह समारोह के दूसरे दिन 23 दिसंबर को जब घर के आंगन में नव विवाहित दुल्हा दुल्हन की रस्मे आदयगी कि जा रहीं थी,इसी दौरान अन्य हमउम्र दोस्तों के साथ जयेश कौशल नारनवरे के घर की छत पर कटकर आई पतंग को निकालने पहुच गया,इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से लगभग 85 प्रतिशत बुरी तरह से झुलस गया था।

इस दुर्घटना के बाद परिजनों से इस बालक को आनन-फानन में नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इसे नागपुर रेफर किया गया था, जहां चल रहे उपचार के दौरान आज मंगलवार को इस बालक जयेश पिता विजयंत बागड़े की मौत हो गई ।

Next Post

अभिनेत्री निमरत कौर महाकाल की भस्मारती में शामिल

Tue Jan 6 , 2026
उज्जैन . अक्षय कुमार के साथ फिल्म एयरलिफ्ट में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने वाली निमरत कौर मंगलवार को उज्जैन आई। इस दौरान वे अल सुबह की भस्मारती में शामिल हुईं। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने बाबा की आरती देखी इसके बाद दर्शन किए। निमरत कौर फैमिली मैन, द लंच […]

You May Like