राजगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दसवें दिन की पदयात्रा बुधवार को राजगढ़ जिले के खुजनेर से प्रारंभ हुई। यात्रा की शुरुआत प्रभु श्रीरामलला सरकार, पवित्र तीर्थों के जल से सुशोभित कलशों और पार्थिव शिवलिंग का विधिवत पूजन-अर्चन कर की गई। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज तिरंगे को ससम्मान सलामी भी अर्पित की गई।
शिवधाम उज्जैन से रामधाम अयोध्या तक निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य सत्य की स्थापना, सनातन धर्म के सम्मान और धार्मिक आस्था की पवित्रता की रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा को विभिन्न क्षेत्रों में लोगों का सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है।
Next Post
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले के बाद भारतीय रुपये में लौटी मजबूती, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 95.17 पर पहुंचा
Thu Oct 29 , 2026
मुंबई, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बहुप्रतीक्षित नीतिगत घोषणा के बाद आज घरेलू विदेशी मुद्रा बाजार (फॉरेक्स मार्केट) में भारतीय रुपये ने शानदार सुधार दर्ज किया है। शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की मजबूती के साथ 95.17 के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी केंद्रीय […]

You May Like
-
11 months ago
संजय सरावगी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने
-
2 years ago
लायंस के जोन सोशल का आयोजन
-
4 months ago
टिकट चैकिंग से 29 करोड़ 17 लाख का राजस्व प्राप्त