टिकट चैकिंग से 29 करोड़ 17 लाख का राजस्व प्राप्त

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशानुसार तीनों मंडलों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर टिकट जांच अभियान चलाए गए। इन अभियानों के परिणाम स्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के दो माह में अनबुक्ड लगेज, बिना टिकट यात्रा तथा अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 3 लाख 83 हजार मामलें पकड़े गए जिनसे अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 29 करोड़ 17 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। यह राशि पिछले वर्ष इसी अवधि में वसूले गए 24 करोड़ 79 लाख रुपये के जुर्माने की तुलना में 17.68 प्रतिशत अधिक है।
मुख्यालय एवं मंडलों की परफॉरमेंस
मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए टिकिट जाँच अभियान में बिना टिकिट अनबुक्ड लगेज अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के 6 हजार मामलों से 40 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया। वही जबलपुर मंडल द्वारा टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए जांच अभियान में 1 लाख 69 हजार मामलों से 14 करोड़ 7 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया।

Next Post

होर्डिंग -यूनिपोल की संख्या बढ़ाकर आय में वृद्धि करने के निर्देश चिंताजनक

Tue Jun 23 , 2026
जबलपुर: शहर में होर्डिंग और यूनिपोल की संख्या बढ़ाकर आय में वृद्धि करने के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के निर्देश पर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के पदाधिकारियों ने चिंता जताई है। मंच के डॉ. पीजी नाजपांडे ने कहा है कि वर्तमान में लगाये गये होर्डिंग/यूनिपोल से जबलपुर सहित प्रदेश […]

You May Like