एसएसबी ने महिला दिवस पर सुपौल में दौड़ प्रतियोगिता का किया आयोजन

सुपौल, 07 मार्च (वार्ता) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीरपुर में फिट इंडिया अभियान के तहत पांच किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट गौरव सिंह ने किया। इस दौड़ में सीमावर्ती क्षेत्रों की लड़कियों और एसएसबी की महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कमांडेंट गौरव सिंह ने खेल, फिटनेस और नारी सशक्तिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसबी ने कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ- साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत ऐसे जन- कल्याणकारी कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जाते रहेंगे।

Next Post

सदरलैंड का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 125 रनों की बढ़त

Sat Mar 7 , 2026
पर्थ, 07 मार्च (वार्ता) ऐनाबेल सदरलैंड (129) और एलिस पेरी (76) की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को भारत के खिलाफ पहली पारी में 323 रन बनाकर 125 रनों की महत्वूपर्ण बढ़त हासिल कर ली। आज यहां ऑस्ट्रेलिया […]

You May Like

मनोरंजन