इस्लामाबाद, 12 जून (वार्ता) पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने 19 करोड़ पाउंड के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की जमानत याचिका पर सुनवाई तथा जल्द रिहाई की उम्मीद जतायी है।
श्री खान और बुशरा की रिहाई के मामले को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) की पीठ के सदस्य मोहम्मद आरिफ छुट्टी के छुट्टी पर जाने के कारण रद्द करने के साथ् ही मामले को वाद सूची से हटा दिया गया।
पाकिस्तानी समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई के वरिष्ठ सदस्याें ने मुख्य न्यायाधीश के सचिवालय में अधिकारियों से मुलाकात की और सुनवाई के लिए पुनर्निर्धारण की मांग की। अदालत ने सजा को निलंबित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख तय की है।
पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान, राष्ट्रीय विधानसभा में विपक्ष के नेता उमर अयूब खान, केपी के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और इमरान खान की बहन अलीमा खान उन पीटीआई नेताओं में शामिल थे जो इस्लामाबाद उच्च न्यायालय गए थे।
पीटीआई अध्यक्ष ने सुनवाई में देरी पर निराशा व्यक्त की और श्री खान की जल्द रिहाई की उम्मीद जतायी।
