इस्तांबुल, 22 मार्च (वार्ता) तुर्की के इस्तांबुल में बंदूकधारियों ने शुक्रवार को इराकी वाणिज्य दूतावास पर गोलीबारी की। हालांकि इसमे कोई हताहत नहीं हुआ।
स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
डेमिरोरेन समाचार एजेंसी के अनुसार शहर के यूरोपीय हिस्से में सिसली जिले में वाणिज्य दूतावास की इमारत पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावरों ने एक लंबी बैरल वाली बन्दूक का इस्तेमाल किया और इमारत पर नौ बार हमला किया, फिर भाग गए।
हमले का मकसद तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एक संक्षिप्त बयान में इराकी विदेश मंत्रालय ने इस्तांबुल में गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि बंदूकधारियों ने हमला करने के लिए कलाश्निकोव राइफल का इस्तेमाल किया।
