सिरोंज-गंजबासौदा मार्ग पर 12 फीट लंबा अजगर मिला, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सिरोंज: सिरोंज-गंजबासौदा मार्ग पर सिरोंज से करीब 3 किलोमीटर दूर मुख्य सड़क पर रोड किनारे मंगलवार को करीब 12 फीट लंबे अजगर के दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. इस मौके पर सर्प मित्र एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इस अजगर का रेस्क्यू किया एवं उसको जंगल में छोड़ा.सर्प मित्र परवेज ने बताया कि सिरोंज-गंजबासौदा मार्ग पर सिरोंज से करीब 3 किलोमीटर दूर मुख्य सड़क पर रोड किनारे मंगलवार को चौकीदार ने करीब 12 फीट लंबे अजगर को देखा. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी सर्प मित्र परवेज को दी.

इसके बाद वह मौके पर पहुंचे. वहीं इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गई. जिसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद इस अजगर का रेस्क्यू किया गया.वही बाद में वन विभाग की टीम इस अजगर को लेकर विभाग के कार्यालय पहुंची. जहां से बाद में इस अजगर को जंगल में छोड़ दिये जाने की जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि यह वयस्क अजगर करीब 12 फीट लंबा तथा 35 से 40 किलो वजनी है. सर्प मित्र परवेज पूर्व में भी क्षेत्र में कई प्रजातियों के सपों, अजगरों एवं जहरीले जीव जंतुओं का रेस्क्यू कर चुके हैं.

Next Post

नहर से नहीं मिल रहा पानी, सिंचाई के लिए किसान हेरान-परेशान

Wed Dec 17 , 2025
सेमरी :हरचंद उप नहर चैन क्रमांक 1350 टी.एल.एम.बी.सी. के गेट पर लक्कड़ फसने से पानी का निकास उप नहर में विगत 4-5 दिनों से नहीं हो रहा है। फसल में सिंचाई करने के लिये किसान हेरान-परेशान हो रहे हैं। जिससे हज़ारों एकड़ गेहूँ की फसल सूखने की कगार पर है। […]

You May Like