परीक्षा केंद्रों पर अचानक पहुंचे कुलगुरु

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही एमए और एमकॉम की परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा में कुलगुरु अचानक केंद्रो पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने दो परीक्षा केन्द्रों में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक की पाली में संचालित हो रही एम.ए. एवं एम.काम चतुर्थ सेमेस्टर 2025 की परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया गया।

कुलगुरु प्रो. वर्मा एवं प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी की उपस्थिति में नवयुग कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र में प्रश्न पत्र खोलने एवं उनके वितरण का कार्य सम्पादित किया गया। इसी प्रकार केशरवानी महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र में भी उक्त परीक्षाओं का निरीक्षण किया गया। कुलगुरु प्रो. वर्मा ने महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. आशुतोष दुबे एवं डॉ. धु्व दीक्षित से विस्तृत चर्चा कर परीक्षा संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कुलगुरु ने उक्त सभी परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

Next Post

दमोह-टीकमगढ़ मार्ग पर बाइक और फॉर्च्यूनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Thu May 29 , 2025
दमोह:लगातार सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं, आज सुबह 5 बजे जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत दमोह-टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग मारा के पास पुनः एक एक्सीडेंट हुआ.जिसमें बाइक में सवार 3 लोगों की भिड़ंत एक फॉर्च्यूनर कार चार पहिया वाहन से हो जाने पर तीनों की मौत […]

You May Like