एमपी कांग्रेस की कार्यशाला: रीवा और उज्जैन संभाग के संगठन को मजबूत करने पर मंथन

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को भोपाल स्थित इंदिरा भवन में रीवा एवं उज्जैन संभाग के विधानसभा प्रभारियों की कार्यशाला आयोजित कर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर मंथन किया। आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यशाला में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, संगठन उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सह सचिव रणविजय लोचव एवं गौरव रघुवंशी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, विधानसभा प्रभारियों के बीच बेहतर समन्वय, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और जनआधारित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा दोनों संभागों में मजबूत जमीनी नेटवर्क तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Next Post

केबल बिछाने के चक्कर में खोदा खेत मार्ग, 60 किसानों की 800 बीघा जमीन का रास्ता बंद

Sat Jun 27 , 2026
पडाना। केबल बिछाने के नाम पर निजी कंपनी द्वारा जेसीबी से खेत मार्ग को खोद देने के कारण 50-60 किसानों की 800 बीघा कृषि भूमि पर आवागमन ठप हो गया है. परेशान किसानों ने अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाने की मांग की है. किसान अखिलेश परमार, नरेंद्र विश्वकर्मा, राजेश चंद्रवंशी, […]

You May Like