दो बसों से उतर रही थी सवारी तभी पीछे से आ रही बस ने बसों को मारी टक्कर, कई यात्री घायल

रीवा। शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत बंसल वेयरहाउस के सामने सतना की ओर से आ रही साईं बाबा ट्रैवल्स व तिवारी ट्रैवल्स सड़क के किनारे सवारी उतारने के लिए रुकी तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार पुष्पराज ट्रैवल्स कदैला बस में मदहोश ड्राइवर ने बस का नियंत्रण खो दिया और खड़ी दोनों बसों में मारी जोरदार टक्कर, करीबन एक दर्जन सवारी घायल हुए है जिन्हे 100 डायल से संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, प्रत्यदर्शियों व बस सवारियों ने बताया कि पुष्पराज ट्रैवल्स बस के चालक व परिचालक नशे में चूर थे, बस स्टैंड जल्दी पहुंचकर नंबर उठाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस ने अनियंत्रित होकर खड़ी बसों को जोरदार टक्कर मार दी।

Next Post

ओएफके में कर्मचारियों के अवकाश निरस्त 

Fri May 2 , 2025
जबलपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर इन दिनों पल-पल परिस्थितियां बदल रहीं हैं। जिसका असर जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया पर पड़ा है। आयुध निर्माणी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुख्यालय से आए आदेश को प्रबंधन द्वारा जारी किया गया है जिसमें […]

You May Like