इनोवा गाड़ी से 105 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

रीवा। जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार 2.0 के तहत कार्यवाही की जा रही है. चोरहटा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. इनोवा कार से 105 किलो गांजा बरामद किया गया है. जिसकी कीमत लगभग 21 लाख आकी गई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया.

थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजा के खेप पहुंच रही है. थाना चोरहटा पुलिस द्वारा ग्राम देवरा बाईपास रोड में एक सफेद रंग की इनोवा कार के अंदर अवैध रूप से गाँजा का परिवहन करने की जानकारी मिलते ही कार का पीछा किया गया. घेराबंदी कर आरोपी अखिलेश सिंह पटेल पप्पू निवासी ग्राम बीड़ा थाना सेमरिया के कब्जे से कुल 105 किलो 980 ग्राम गांजा जप्त करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है. जिसकी कुल कीमती 21 लाख 20 हज़ार है जिसको जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है.

Next Post

मेघालय के राज्यपाल से मिले विधायक जनहित के विषयों पर चर्चा 

Fri Nov 7 , 2025
सिंगरौली। म.प्र. विधानसभा की प्रश्न संदर्भ समिति इन दिनों असम एवं मेघालय प्रांत के दौरे पर है। इस समिति में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह भी शामिल हैं। जहां आज मेघालय के राजभवन शिलांग पहुंच महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार्य मुलाकात कर जनहित विषयों एवं विकास कार्यो पर चर्चा की। गौरतलब है […]

You May Like