कुंडालिया डैम मुआवजे के लिए बच्चों को बनाया वयस्क 

नलखेडा, 8 मार्च. राजगढ एवं आगर मालवा जिले की सबसे बड़े वृहद कुंडालिया सिंचाई परियोजना में 5.85 करोड़ के घोटाले में 9 कर्मचारियों सहित 107 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार की एफआईआर लोकायुक्त ने दर्ज की है. मामला कुंडालिया बांध निर्माण में गांव के विस्थापन के तहत मिलेे मुआवजे में कथित गड़बड़ी का है. जिसमें लोकायुक्त ने घोटाले की परतें खोली है, मुआवजे के लिए बच्चों को वयस्क बनाया है.

गौरतलब है कि विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन द्वारा की गई कार्रवाई की जारी जानकारी के अनुसार कुंडालिया बांध निर्माण के समय नलखेड़ा के ग्राम भंडावद में बांध निर्माण के लिए गांव का विस्थापन किया जाना था. इसके तहत ऐसे परिवार जिनमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को विस्थापन हेतु 5 लाख रुपए विशेष पुनर्वास भत्ता दिया गया. मुआवजा पाने के लिए कर्मचारियों ने हितग्राहियों के साथ मिलकर खेल किया. आवेदनों के साथ संलग्न पहचान एवं उम्र संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की जांच में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की संयुक्त कमेटी द्वारा की गई. इस दौरान ग्राम भण्डावद के हितग्राहियों द्वारा अपने 18 वर्ष से कम उम्र के अवयस्क बच्चों के आवेदन पत्र के साथ पहचान एवं उम्र संबंधी दस्तावेजों में कांट छांट की गई. अवयस्क बच्चों को वयस्क दर्शा कर कमेटी के अधिकारियों, बिचौलियों के साथ मिलीभगत की गई. लोकायुक्त ने जांच कर 9 लोकसेवकों सहित बिचौलिए एवं हितग्राहियों सहित कुल 107 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है.

 

लोकायुक्त ने इन्हें बनाया आरोपी

 

माल सिंह तत्कालीन कार्यपालन यंत्री एवं प्रोजेक्ट मैनेजर कुंडलिया बांध, दिनेश वैश्य उप अभियंता कुण्डलिया बांध, अनूप श्रीवास्तव महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुरेंद्र सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विक्रम उइके राजस्व निरीक्षक, मदनलाल सूर्यवंशी पटवारी, सनत कुमार द्विवेदी ग्राम पंचायत सचिव, शकुंतला बडेरा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महेश पाटीदार पूर्व सरपंच, मंगल सिंह पूर्व उप सरपंच.

Next Post

गाय की हत्या करने वालों का जुलूस निकाला

Sat Mar 8 , 2025
  अधिवक्ताओं ने केस लड़ने से किया मना   नवभारत, न्यूज (विनय असाटी) दमोह. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सीताबाबड़ी में गर्भवती गाय की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग सहित 10 आरोपितो को गिरफ्तार किया और शनिवार को इन आरोपितो का जुलूस कोतवाली से अस्पताल […]

You May Like