नाली-सडक़ निर्माण का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

रीवा। निगम आयुक्त अक्षत जैन ने शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वार्ड क्रमांक 01, 02 एवं 03 का भ्रमण कर विभिन्न प्रगतिरत विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

वार्ड क्रमांक 01 अंतर्गत निपानिया क्षेत्र में चैराहे के पास निर्माणाधीन नाली कार्य का निरीक्षण करते हुए निगम आयुक्त ने कार्य को 15 जून के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए. वहीं सफारी रोड के पास जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु चैंबर निर्माण एवं समय-समय पर नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके पश्चात उन्होंने शिवपुरवा एवं बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण किया. पेयजल की समस्या के मांग पर उन्होंने कहा कि आगामी दो माह के भीतर पेयजल समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे. साथ ही क्षेत्र में मौजूद सभी हैंडपंपों में रिचार्ज पिट निर्माण के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने एजी कॉलेज स्थित एसटीपी का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि टीम बढ़ाकर कनेक्शन कार्य में तेजी लाई जाए तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर शीघ्र एसटीपी का संचालन सुनिश्चित किया जाए.

Next Post

सिंधिया ने अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या सीमित की

Thu May 14 , 2026
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुझाव एवं निर्णयों के अनुरूप, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने 3 दिवसीय आगामी सिक्किम दौरे के दौरान काफिले में सीमित वाहनों के उपयोग का निर्णय लिया है। सिंधिया ने आम जनता से भी वाहनों का संयमित उपयोग करने का आग्रह किया है। Facebook Share […]

You May Like