वियतनाम में बाग प्रिंट ने बिखेरे भारतीय विरासत के रंग, बिलाल और डॉ. आरिफ खत्री ने बढ़ाया देश का गौरव

बाग (युनूस खान) हनोई वियतनाम की खूबसूरत राजधानी हनोई में विश्व प्रसिद्ध ‘ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल’ का भव्य आगाज हो गया है, जो 16 नवंबर तक जारी रहेगा। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर विश्व के 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, शिल्पकार और कला प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं। इस वैश्विक समागम में भारत की प्राचीन और समृद्ध हस्तशिल्प कला ‘बाग प्रिंट’ का परचम लहरा रहे हैं मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मास्टर शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री और डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री।

फेस्टिवल के पहले ही दिन खत्री बंधुओं ने अपनी भव्य प्रदर्शनी और बाग प्रिंट की बारीकियों की जानकारी साझा कर 40 से ज्यादा देशों से आए कला प्रेमियों, उद्योगपतियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का दिल जीत लिया है।

हनोई की प्रदर्शनी में बाग प्रिंट की कला और इतिहास बनी आकर्षण का केंद्र-हनोई में आयोजित इस मेगा फेस्टिवल में खत्री बंधु भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रदर्शनी के माध्यम से दुनिया भर से आए मेहमानों को बाग प्रिंट के उत्पादों की विशेषताओं और इसके समृद्ध इतिहास से रूबरू करा रहे हैं। प्राकृतिक रंगों के सम्मोहन, शुद्ध लोहे की भस्म, वनस्पतियों व जड़ी-बूटियों के प्रयोग तथा सागवान की लकड़ी के पारंपरिक ठप्पों से तैयार की गई इस कला की निर्माण प्रक्रिया को जानकर विदेशी मेहमान अचंभित हैं।

कपड़ों पर उकेरी गई बारीक आकृतियों और भारतीय संस्कृति के अनोखे संयोजन के कारण खत्री बंधुओं का स्टॉल पूरे फेस्टिवल में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की पसंद के अनुरूप तैयार किए नायाब प्रोडक्ट्स

13 से 16 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए मोहम्मद बिलाल खत्री और डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री ने महीनों की कड़ी मेहनत और शोध के बाद विशेष रूप से वियतनाम के स्थानीय लोगों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों  की पसंद और रुचि को ध्यान में रखते हुए बेहद नायाब, प्रीमियम और आधुनिक दौर के अनुकूल प्रोडक्ट्स तैयार किए हैं।

इनमें 100′ प्राकृतिक व ऑर्गेनिक रंगों से तैयार मलबरी सिल्क, टसर सिल्क और कॉटन के दुपट्टे, स्कार्फ, स्टोल और कलात्मक होम फर्निशिंग (बाँस चटाई) शामिल हैं। प्रदर्शनी में इन उत्पादों की बारीकी, बेहतरीन फिनिशिंग और डिजाइन की गुणवत्ता को देखकर वियतनाम के स्थानीय नागरिक तथा देश-विदेश से आए खरीदार और फैशन एक्सपर्ट्स बाग प्रिंट की जमकर सराहना कर रहे हैं और उत्पादों को हाथों-हाथ पसंद कर रहे हैं।

24 और 25 नवंबर को सिंगापुर यूनिवर्सिटी में सजेगा बाग प्रिंट का दरबार, होगा लाइव डेमोंस्ट्रेशन

वियतनाम के हनोई में 16 नवंबर तक अपनी प्रदर्शनी के जरिए बाग प्रिंट की चमक बिखेरने के बाद, खत्री बंधुओं का अगला पड़ाव सिंगापुर होगा। 24 और 25 नवंबर को सिंगापुर की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में बाग प्रिंट पर दो दिवसीय विशेष सत्र, लाइव डेमोंस्ट्रेशन (रुद्ब1द्ग ष्ठद्गद्वशठ्ठह्यह्लह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ) और मास्टरक्लास का आयोजन किया जा रहा है। यहाँ मोहम्मद बिलाल खत्री और डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री यूनिवर्सिटी के छात्रों, प्रोफेसरों और फैशन डिजाइनरों के सामने ठप्पा छपाई का सजीव प्रदर्शन करेंगे तथा उन्हें बाग प्रिंट के सैकड़ों साल पुराने इतिहास, इको-फ्रेंडली तकनीकों और प्राकृतिक रंगों के निर्माण की प्रक्रिया से रूबरू कराएंगे।

>

Next Post

900 किग्रा लाहन तथा 38 केन बीयर विदेशी मदिरा जप्त

Sat Nov 14 , 2026
शाजापुर, कलेक्टर डॉ.परिक्षित संजयराव झाड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर आरसी बारोड के निर्देशन में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए आबकारी वृत शाजापुर क्रमांक 01 के अन्तर्गत अकोदिया पर आबकारी बल तथा अकोदिया थाना […]

You May Like