रज्जू भैया की पुण्यतिथि और कैलाश जोशी की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक प्रो राजेंद्र सिंह रज्जू भैया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि रज्जू भैया का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। सादगी, आत्मीयता, संगठन कौशल और व्यक्ति निर्माण के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य को नई ऊर्जा और व्यापक दिशा प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि कैलाश जोशी का सादगी, शुचिता, जनसेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन आज भी प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Next Post

खुले में मांस बेचने पर ननि का 10,500 रुपये जुर्माना

Tue Jul 14 , 2026
सिंगरौली : नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहर को स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज नवजीवन बिहार जोन अंतर्गत खुले में मांस की बिक्री करने वाले और आसपास भारी गंदगी फैलाने वाले लापरवाह व्यापारियों के खिलाफ आकस्मिक […]

You May Like