ब्लाइंड चोरी का पर्दाफाश: कोतवाली पुलिस ने 2 शातिर चोर दबोचे, 2.50 लाख के जेवरात बरामद

सीधी। कोतवाली पुलिस ने ब्लाइंड चोरी का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर चोरो को दबोचते हुए 2.50 लाख के जेवरात बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने ब्लाइंड चोरी के दो प्रकरणों का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 08 अप्रैल 2026 एवं 03 मई 2026 को कोतवाली क्षेत्र में घर एवं शादी समारोह स्थल से अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं। दोनों प्रकरणों में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, लोकेशन ट्रैकिंग एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अशोक सिंह 27 वर्ष निवासी उपनी, कृष्णा उर्फ नंदू कोल 20 वर्ष निवासी उरहट, थाना अमहिया रीवा, हाल पता कोटहा, सीधी शामिल हैं। आरोपी कृष्णा उर्फ नंदू के विरुद्ध पूर्व में लगभग एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात कुल कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को पृथक-पृथक अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी, प्रआर तिलकराज सिंह, जितेन्द्र पाठक, संजय मौर्य, महिला प्रआर किरण मिश्र, आरक्षक बालेन्द्र सिंह एवं अनुराग यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

पकड़ा गया शातिर चोर 

Mon May 4 , 2026
जबलपुर। ट्रेनों में बढ़ते चोरी के अपराध पर लगाम लगाने के लिए जबलपुर जीआरपी द्वारा लगातार अभियान चलाकर यात्रियों के सामानों की निगरानी की जा रही है तथा संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार 3 मई को जीआरपी जबलपुर की टीम द्वारा विशेष […]

You May Like