पकड़ा गया शातिर चोर 

जबलपुर। ट्रेनों में बढ़ते चोरी के अपराध पर लगाम लगाने के लिए जबलपुर जीआरपी द्वारा लगातार अभियान चलाकर यात्रियों के सामानों की निगरानी की जा रही है तथा संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार 3 मई को जीआरपी जबलपुर की टीम द्वारा विशेष चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफार्म नम्बर-6 के इटारसी छोर पर संदिग्ध विवेक वैद्य निवासी जालपा वार्ड कटनी को पकड़ा गया। थाना लाकर जब पूछताछ की गई तो उसके द्वारा 11 माह पूर्व ट्रेन क्रमांक 09066 हमसफर एक्सप्रेस से स्लीपर कोच से एक पिट्टू बैग जिसमें सोने चांदी के जेबरात, दो मोबाइल व जरूरी कागजात रखे हुए थे चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के जेबरात बेचने के लिए जबलपुर आना व बिक नहीं पाने के कारण वापस अपने साथ कटनी लेकर जाना बताया। आरोपी के कब्जे से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, सोने की दो बाली, एक छोटा लाकिट, एक जोड़ी चांदी की पायल। कुल कीमत ढाई लाख का मशरूका बरामद किया है।

Next Post

प्रशासनिक कार्यों में हिंदी की दक्षता बढ़ाने के लिए बीएचईएल की नई पहल

Mon May 4 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में आधिकारिक कार्यों में हिंदी के उपयोग को सुदृढ़ करने और कर्मचारियों की भाषाई दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय व्यापक अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय […]

You May Like