कैश काउंटर पर खड़े बुजुर्ग के बैग से 40 हजार रुपए पार

सतना। शहर के पुराने बस स्टैंड के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में एक बुजुर्ग के बैग से 40 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया।
कैश काउंटर के पास खड़े बुजुर्ग को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। रुपए चोरी होने का पता चलने पर पीड़ित ने कोलगवां थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, रामपुर बघेलान निवासी भुवनेश्वर सिंह शुक्रवार दोपहर रुपए निकालने के लिए एसबीआई की बस स्टैंड शाखा पहुंचे थे। वे बैंक के कैश काउंटर के पास खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने उनके बैग से 40 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ समय बाद जब बुजुर्ग को बैग से रुपए गायब होने का पता चला, तो उन्होंने बैंक परिसर में तलाश की और पुलिस को घटना की सूचना दी।

बैंक की सुरक्षा पर उठे सवाल

बैंक के अंदर हुई इस वारदात ने ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक में रोजाना बड़ी संख्या में लोग नकदी जमा करने और निकालने पहुंचते हैं। ऐसे में कैश काउंटर के पास खड़े बुजुर्ग के बैग से रकम चोरी होने की घटना गंभीर मानी जा रही है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान करने और चोरी गई रकम का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच से आरोपी की पहचान करने में मदद मिल सकती है

Next Post

पाकिस्तान में राम मंदिर गिराने की कोशिश, 200 साल पुराने हिंदू मंदिर को किया सील

Mon Oct 19 , 2026
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में करीब 200 साल पुराने रामलीला मंदिर को गिराकर व्यावसायिक प्लाजा बनाने की कोशिश का विरोध हुआ। पाकिस्तान में 200 साल पुराने रामलीला मंदिर को किया गया सील। मंदिर की जगह व्यावसायिक प्लाजा बनाने की कोशिश का विरोध। हिंदू समुदाय और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जांच […]

You May Like