
प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी
जबलपुर। दो जालसाज भाईयों ने षडयंत्र रचकर प्लाट बेचने के नाम पर विजय नगर निवासी एक युवक को 9 लाख रूपए की चपत लगा दी। पीडि़त की शिकायत पर संजीवनी नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक आशीष बैन पिता छोटेलाल बैन 42 वर्ष निवासी एसबीआई कॉलोनी विजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बालाजी नगर से पुरवा मुख्य मार्ग के अंदर महाराणा प्रताप वार्ड स्थित प्लाट को नौ लाख रूपए में मनीष पटेल एव सतीश पटैल दोनों पिता कमलेश पटैल निवासी गंगानगर गढ़ा पुरवा नव निवेश कालोनी द्वारा विक्रय किया, जिस पर उसने पत्नि श्रीमति नसता बैन पति अशीष बैन एवं स्वयं के नाम पर क्रय किया था। भूमि के विक्रय पत्र के आधार पर न्यायालय तहसीलदार गोरखपुर जबलपुर में नामांतरण के लिए प्रकरण प्रस्तुत किया। खरीदे गये प्लट का सीमांकन कराने कार्यवाही की गई, मौके पर राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा भूमि का नापजोख करके उपरोक्त भूमि जो विक्रय पत्र में दर्शाई गई है, वे भौतिक रूप से अस्तित्व में नहीं है। मनीश पटेल, सतीश पटेल पिता कमलेश पटेल निवासी गंगानगर गढ़ा निवेश कॉलोनी के द्वारा षडयंत्र रखकर 9 लाख रूपए ले लिए।
