इंदौर: सिमरोल क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है. पुलिस ने दूर के रिश्तेदार युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार 5 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे पीड़िता शासकीय प्राथमिक स्कूल बैका के सामने खड़ी थी, तभी आरोपी विशाल औसारी निवासी ग्राम उमठ मोटरसाइकिल से पहुंचा और चोरल घुमाने के बहाने उसे साथ बैठा लिया. रास्ते में घर लौटने की बात कहने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और उसे मानपुर के जंगल में ले जाकर दो बार जबरन दुष्कर्म किया. आरोपी ने घटना का खुलासा करने पर बदनाम करने की धमकी भी दी. पीड़िता की रिपोर्ट पर सिमरोल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
