नेवारी पंचायत में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच की मांग की

चितरंगी। बगदरा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों को लेकर अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यों का मूल्यांकन घर बैठे हो रहा हैं, जबकि स्थल पर जाकर गुणवत्ता जांचने की जहमत कम ही हैं।

ताजा मामला ग्राम पंचायत नेवारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का है। आरोप है कि क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा बेहद घटिया स्तर का निर्माण कराया जा रहा है। तराई न होने के कारण दीवारों में लगाया गया सीमेंट पहले ही झरने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी निर्देश के बावजूद भवन में ऐश डाइक ईंट की जगह लाल ईंट का उपयोग किया जा रहा है, जबकि लाल ईंट के इस्तेमाल पर रोक लगी हुई है।

निर्माण की खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सवाल उठाए हैं कि ऐसे में भवन कितने समय तक टिक पाएगा, कहना मुश्किल है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से इस कार्य की जांच कराने और जिम्मेदार उपयंत्री व संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

संडे ऑन साइकिल रैली, कलेक्टर और एसपी ने किया नेतृत्व

Sun Aug 31 , 2025
रायसेन। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के महान खिलाड़ी पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय खेल उत्सव का समापन रविवार को संडे ऑन साइकिल रैली के साथ हुआ। पुलिस लाइन से खेल स्टेडियम तक आयोजित इस रैली का नेतृत्व कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक […]

You May Like

Play sound