भूमि के कूटरचित दस्तावेज दिखाकर 1 करोड़ 76 लाख हड़पे, मां-बेटे पर एफआईआर

जबलपुर। फर्जी और कूटरचित दस्तावेज दिखाकर प्लाट एरिया 3495.13 वर्ग फुट भूमि बताकर 2893 वर्ग फुट भूमि का विक्रय पत्र निस्पादन कर 1 करोड़ 76 लाख रूपए की धोखाधड़ी की गई, जिस पर लार्डगंज पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

पुलिस के मुताबिक अंकिता जैन पति निखिल जैन निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी माधव नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लक्ष्मी सिंह पति स्व. जयंत कुमार सिंह एवं अवधेश कुमार सिंह पिता स्व. जयंत कुमार सिंह के स्वामित्व एवं आधिपत्य की परिवर्तित भूमि मकान कारपोरेशन नं. 207 पुराना, नया 699 का वर्तमान मकान कारपोरेशन 1026 का हिस्सा वा साथ की भूमि मौजा गढ़ाफाटक, प्लाट नं. 1/1, सर्वे नं. 232, शीट न. 121, रकवा 3495.13 वर्गफीट को क्रय करने का विक्रय पत्र किया गया था। विक्रय पत्र में उल्लेखित विक्रय मूल्य 1, 76, 00, 000 रूपये में ही सौदा तय हुआ था, जिसका भुगतान किया गया था। उक्त स्थान पर भूमि विक्रय पत्र में उल्लेखित कुल प्लाट ऐरिया से कम है। आरोपित मां बेटे ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज दिखाते हुए उक्त भूमि का कुल प्लाट ऐरिया 3495.13 वर्गफुट बताकर विक्रय पत्र का निष्पादन करा लिया गया। जब भूमि का नाप कराया गया है तो उक्त भूमि वर्तमान में करीब 2893 वर्गफुट भूमि है। शिकायत पर श्रीमति लक्ष्मी सिंह और उनके बेटे अवधेश कुमार सिंह निवासी गढ़ा फाटक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधडी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

126 लीटर अवैध शराब जब्त, डंपिंग ग्राउंड पर हुई नष्ट 

Tue May 27 , 2025
इंदौर। देपालपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में जप्त की 126 लीटर देशी शराब को विशेष समिति की निगरानी में नष्ट किया। ग्रामीण पुलिस ने देपालपुर थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के दो मामलों जप्त की गई शराब को नगर परिषद देपालपुर […]

You May Like