भोपाल से आए फरमान के बाद 159 नर्सिंग होम अस्पतालों की जांच

सीएमएचओ ने कहा… अभी तक किसी भी नर्सिंग होम, अस्पताल में नहीं मिली अनियमितता

जबलपुर: मध्यप्रदेश सरकार से मिले निर्देश के बाद जबलपुर जिले मे संचालित हो रहे 159 नर्सिंग होम, अस्पतालों की जांच शनिवार को की गई। भोपाल से मिले निर्देश के बाद जांच में इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि पंजीकृत अस्पतालों में जो बिस्तरों की संख्या शासन द्वारा निर्धारित है वह उस संख्या में अस्पताल में मौजूद है या नहीं।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने 60 डॅाक्टर्स की टीम बनाई है। जिनमें दो डॉक्टर्स प्रत्येक नर्सिंग होम अस्पतालों में जांच के लिए गए थे और इन्हीं ने जांच के आधार पर रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। जांच में मुख्य बात ये है कि किस नर्सिंग होम अस्पताल ने कितने बिस्तरों का पंजीयन कराया है और उनमें से संचालन कितने बिस्तरों का वर्तमान में हो रहा है। अभी फिलहाल की प्रारंभिक जांच में जो बात निकलकर सामने आई है उसमें किसी भी नर्सिंग होम अस्पताल में अनियमितता नहीं पाई गई है जिसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने की है। सभी नर्सिंग होम अस्पतालों में नियम के अनुसार ही बिस्तरों की संख्या पाई गई है।
इनका कहना है
–अभी तक की जांच में किसी भी नर्सिंग अस्पताल में बिस्तरों की कमी नहीं पाई गई है। भोपाल से मिले निर्देश के बाद डॉक्टरों की टीम द्वारा 159 नर्सिंग होम अस्पतालों में बिस्तरों की जांच कराई गई है। अब आगामी दिनों में इसकी पूरी रिपोर्ट भोपाल से जबलपुर आएगी।
–डॉ. संजय मिश्रा, सीएमएचओ।

Next Post

गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Sun Mar 2 , 2025
जबलपुर: सिविल लाइन पुलिस ने रेल कोच मालगोदाम के आसपास घेराबंदी करते हुए जितेन्द्र ठाकुर 22 वर्ष निवासी ग्राम चुटिया थाना बरगी को पकड़ा, जिसके कब्जे से 900 ग्राम गांजा कीमती लगभग 20 हजार रूपये का जब्त किया गया। तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। Facebook […]

You May Like